Ranchi : भवनाथपुर से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 31 जुलाई की रात उन्हें सिर दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है और 3 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
उनकी तबीयत की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मिथिलेश ठाकुर ने लिखा, “भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव जी से मुलाकात की। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मां गढ़देवी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें।” स्थानीय लोग और समर्थक भी विधायक के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
भवनाथपुर के माननीय विधायक श्री अनंत प्रताप देव जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है।
रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हम सभी की दुआएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
मां गढ़देवी से श्री अनंत प्रताप देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।@HemantSorenJMM… pic.twitter.com/pWI2XssmXz
— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) August 2, 2025
Also Read : झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेंगी प्रदर्शन… जानें
Also Read : CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…
Also Read : स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम
Also Read : डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए