Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्नी के वियोग में पति ने फंदे से झूलकर दे दी जान, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्नी के वियोग में पति ने फंदे से झूलकर दे दी जान, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले के आईइएल थानाक्षेत्र अन्तर्गत कसवागड्डा निवासी बिलकंट पूर्ति के तीस वर्षीय पुत्र अल्बर्ट पूर्ति ने बुधवार सुबह पत्नी के वियोग में फंदे से झूलकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार अल्बर्ट पूर्ति झारखंड से बाहर पुणे में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटा था. बताया कि अल्बर्ट पूर्ति की पत्नी पिछले लोकसभा चुनाव के समय घर से अपने मायके धनबाद के लिए निकली थी, जो रास्ते से ही गुम हो गई. छानबीन के क्रम में पता चला था कि वह गोमिया से धनबाद के लिए बस से निकली मगर बीच रास्ते मे ही कहीं उतर गई. इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. थक-हारकर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया. इधर अल्बर्ट पूर्ति पुणे से जब घर लौटा तो वह पत्नी के वियोग में मानसिक तनाव में रहने लगा था. बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात को ठीक से सोया नहीं. उसे नींद नहीं आ रही थी. परिजन भी उसके साथ जगे रहे. लेकिन सुबह करीब तीन बजे परिवार के सदस्य सो गए तब वह घर से बाहर निकला और नदी जाने वाले रास्ते में एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह के समय जब ग्रामीण नदी की ओर गए तो अल्बर्ट को फंदे से लटका हुआ देखा. तुरंत उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

    आत्महत्या पति पत्नी पुलिस फंदा वियोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेरर फंडिंग मामले में कई ठेकेदारों के यहां एनआईए की रेड
    Next Article इंटर स्कूल इवेंट में खराब प्रदर्शन, बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने पीटा, जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.