Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दिल्ली पहुंचे, जलवायु और व्यापार जैसे मुद्दों पर करेंगे बैठक
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दिल्ली पहुंचे, जलवायु और व्यापार जैसे मुद्दों पर करेंगे बैठक

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : ब्रिटेन के नये विदेश मंत्री डेविड लैमी बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे. उनकी इस महीने की शुरूआत में पदभार संभालने के बाद पहली आधिकारिक यात्रा है. इस दौरान वह द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और एफटीए पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का गर्मजोशी से स्वागत है क्योंकि वह पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी. ब्रिटेन उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री की नयी दिल्ली की पहली यात्रा के एजेंडे में ब्रिटेन का विकास सबसे ऊपर है. लैमी भारत के साथ नई साझेदारी जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे, जो आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा पर केंद्रित होगी. वे केंद्र सरकार के साथ-साथ जलवायु और व्यापार जगत के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे.

    अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस

    आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा विदेश मंत्री की भारत की पहली यात्रा के केंद्र में होगी क्योंकि वे आज ब्रिटेन-भारत साझेदारी की पूरी क्षमता सामने लाने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिये विदेश मंत्री ब्रिटेन-भारत साझेदारी को फिर से स्थापित करने पर जोर देंगे, जिसमें ब्रिटेन की मुक्त व्यापार समझौते को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करना शामिल है. भारत की अपनी यात्रा से पहले, श्री लैमी ने कहा, भारत 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति है, 1.4 अरब लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

     

    डेविड लैमी ब्रिटेन भारत यात्रा विदेश मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात में बारिश का कहर, मकान ढहने से 3 की मौ’त, 7 को किया रेस्क्यू
    Next Article काठमांडू में प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौ’त, रेस्क्यू आपरेशन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.