Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोकसभा निर्वाचन के जागरूकता अभियान का बनें हिस्सा, #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील
    झारखंड

    लोकसभा निर्वाचन के जागरूकता अभियान का बनें हिस्सा, #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव 2024 को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं. इसे लेकर विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान भी चल रहा है. निर्वाचन में हर किसी को बराबर का अधिकार है, हम सभी को इसमें अपना योगदान देने के साथ अपने आसपास लोगों को प्रेरित भी करना है. लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन में राज्य के सभी स्कूल/कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत सभी लोग अवश्य भाग लें. इस बीच हर नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें. उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से निर्वाचन सदन में आयोजित बैठक में कहीं.

    मतदान की अहमियत से कराया अवगत

    उन्होंने कहा कि स्कूल एवं कॉलेजों के बच्चों ने मतदाताओं के बीच मतदान की अहमियत को बताने के लिए स्वीप कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया. ये हमारे फ्यूचर और फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में निर्वाचन में अपनी महती भूमिका निभा रहें हैं. बच्चों द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में स्वीप सम्बंधी कई गतिविधियां कराई जा रही हैं. इन बच्चों द्वारा क्विज कंपीटिशन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, पत्र लेखन आदि कई रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों द्वारा अपने अभिभावकों, आस-पास के मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि 7 मई को होने वाले सोशल मीडिया कैम्पेन में स्कूल प्रबंधन इन सभी गतिविधियों के डिजिटल कंटेंट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ अपलोड करें. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड एवं भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया अकाउंट को अवश्य टैग करें.

    बच्चे करेंगे मतदाताओं को जागरूक

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को निर्वाचन के महत्व को बताते हुए उन्हें मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है. इसके साथ साथ मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए भी जागरूक करना एक महत्वपूर्ण कार्य है. स्कूल के बच्चों को ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर ‘जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर लोकतंत्र के एक जागरूक मतदाता के रूप में हम उन्हें तैयार कर सकेंगे. साथ ही भविष्य में होने वाले मतदान में उनकी भागीदारी भी निश्चित कर सकेंगे. ऑनलाइन माध्यम से आयोजित बैठक में निर्वाचन सदन से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित राज्य के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

    जागरूकता लोकसभा सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअग्रवाल बंधु हत्याकांड के आरोपी लोकेश कुमार चौधरी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
    Next Article विकास के नाम पर बीजेपी ने धनबाद के लोगों को पिछले दस सालों से ठगा: चंद्रेश शुक्ला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.