Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»75 हजार की लूट मामले में चार अपराधी गिरफ़्तार
    क्राइम

    75 हजार की लूट मामले में चार अपराधी गिरफ़्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरीडीह : अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. आये दिन होने वाले छिनतई और चोरी की घटना को रोकने के लिए अपराधियों की पकड़ धकड़ जारी है. इसी क्रम में गिरीडीह पुलिस ने 4 अपराधियों को पकड़ा है. चारों अभियुक्तों पर 75 हज़ार की लूट में शामिल होने का आरोप है. दरअसल, बीते 16 दिसंबर को 25 वर्षीय मो० ताहिर अंसारी के साथ अहिल्यापुर थाना अन्तर्गत बंगाली मोड के पास से मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात दो अपराधियों द्वारा 75 हज़ार रुपये लुट लेने की घटना घटित हुई थी. जिसके आलोक में मो० ताहिर अंसारी ने अहिल्यापुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी.

    लिखित आवेदन के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त काण्ड के उद्धभेवन एवं कांड में संलिप्त अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस निरीक्षक गाण्डेय अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर दो अपराधियों नितेश कुमार सिंह एवं समशुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही, लूटकांड में अन्य संलिप्त अपराधी मो० संबा जिसने एटीएम दुकान से पैसा निकालने वाले के बारे में अपराधी को सूचना दिया था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है.

    इसी कांड में एक और अभियुक्त सुजित कुमार सिंह को भी हिरासत में लिया गया है. सुजित कुमार सिंह पर अपराधी को फोन पर वादी का लोकेशन बताने का आरोप है. पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर लुटे गये मोबाईल, एटीएम कार्ड, अन्य कार्ड तथा लुट में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल आदि बरामद किया गया है.

    बरामद सामानों का विवरण :

    1. लुट में प्रयुक्त आपाची मोटरसाईकिल पंजियन सं0- JH11AL-9885
    2. वादी मो० ताहिर अंसारी का रियलमी कम्पनी का एक मोबाईल फोन .
    3. वादी का विवो कम्पनी का एक मोबाईल फोन.
    4. वादी का दो युनियन बैंक का डेबिट कार्ड.
    5. वादी का एक एसबीआई ग्लोबल प्रिपेड एकार्ड.
    6. वादी का एक बैंक ऑफ इण्डिया का डेबिट+प्रिपेड कार्ड.
    7. वादी मो० ताहिर अंसारी का पेन कार्ड.
    8. बादी मो० ताहीर अंसारी का वोटर कार्ड.

     

    arrested crime criminal Giridih Jharkhand news johar live news robbery Snatching अपराधी क्राइम गिरफ्तार गिरीडीह छिनतई जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज लूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलेजर थेरेपी से होगा दांतों की चोट का इलाज, अगले महीने रिम्स में मंथन करेंगे डेंटल एक्सपर्ट्स
    Next Article कोहरे के कारण कई गाड़ियां टकराई, एक ट्रक से लोगों ने लूट लिया डेढ़ लाख का मुर्गा, देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.